नरसिंहपुर: नयाखेड़ा निवासी ग्रामीण ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन, ग्राम नयाखेड़ा से देशी शराब की दुकान हटाने की मांग की
ग्रामीण ने बताया कि ग्राम नयाखेड़ा में देशी शराब दुकान ग्राम के मुख्य मार्ग पर हैं जिस मार्ग पर 2 प्राइवेट स्कूल व एक शासकीय स्कूल सहित मंदिर भी आता हैं। जिससे स्कूली विद्यार्थी व ग्रामीणों को काफी समस्याएं जा रही हैं। जिससे परेशान होकर ग्रामीण ने आज रेस्ट हॉउस पहुँच कैबिनेट मंत्री महोदय को शराब दुकान ग्राम से हटाने की मांग की और ज्ञापन सौपा।