नरसिंहपुर: केबिनेट मंत्री ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण डॉक्टर के बर्ताव को देखते हुए दिया कारण बताओ नोटिस
जिला अस्पताल में वयस्क बीसीजी टीकाकरण कार्यक्रम के बाद केबिनेट मंत्री ने अस्थि वार्ड का निरीक्षण किया। यहाँ मौजूद मरीज़ ने बताया कि उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। जिसको लेकर केबिनेट मंत्री ने उपस्थित डॉक्टर से बात की और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. नवनीत जैन को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा आवश्यक कार्यवाही करने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिये।