हरदोई: टड़ियावां के मुरादपुर में आयोजित कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
Hardoi, Hardoi | Mar 22, 2025 हरदोई जिले के गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के मुरादपुर में सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 12 बजे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्री मौर्य लखनऊ से हेलीकॉप्टर से आएंगे जिसके लिए हेलीपैड बनाया गया है।