राजगढ़: राजगढ़ पुलिस द्वारा वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से Safe Click 2.0 साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राजगढ़ थाना कोतवाली पुलिस द्वारा वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से Safe Click 2.0 साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम आज बुधवार की दोपहर 2:00 बजे के लगभग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों के नए तरीकों, ऑनलाइन ठगी से बचाव, डिजिटल सुरक्षा एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।