फतेहपुर: हुसैनगंज के चौफेरवा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रहा बुरा हाल
मलवां के रावतपुर निवासी बिन्दा प्रसाद यादव का 35 वर्षीय पुत्र रजोल यादव बाइक से हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अर्न्तगत नबीपुर रिश्तेदारी में गया था। बताते है कि वापस लौटते समय जब वह चौफेरवा के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।