दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने हाशिम बाबा गैंग के वांटेड बदमाश को हथियार सप्लायर के साथ अलीगढ़ में छापा मारकर गिरफ्तार किया है। आरोपी दिनदहाड़े गोलीबारी के बाद फरार था और हत्या की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। इनके पास से पुलिस ने चार कारतूस और दो लोडेड पिस्टल भी बरामद किया है।