लाडपुरा: बालाकुंड इलाके में चाइनीज मांझे के खिलाफ कोटा दक्षिण नगर निगम अतिक्रमण की टीम ने की कार्रवाई, रोल जब्ती के बाद किए नष्ट
Ladpura, Kota | Jan 11, 2024 कोटा शहर में लगातार बिक रहे चाइनीज मांझे की रोकथाम को लेकर चलाए गए अभियान के तहत कोटा दक्षिण नगर निगम अतिक्रमण टीम ने बालाकुंड इलाके में कार्रवाई करते हुए चाइनीज मांझे के 10 से ज्यादा रोल जब्त किए हैं। जिनको मौके पर ही नष्ट किया गया है। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से कोटा में चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लग रही है।