फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद में युवक ने पीछे से सरिया मारकर किशोर को किया लहूलुहान, कराया गया मेडिकल
थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद निवासी किशोर हर्ष कपूर घर से निकल कर गली में जा रहा था, आरोप है किसी विवाद में मोहल्ले के ही युवक ने पीछे से सरिया मार उसे लहूलुहान कर दिया। सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर उसका मेडिकल कराया है। इस दौरान साथ आये परिजनों ने मीडिया को जानकारी दी।