छतरपुर नगर: दालोंन में अवैध बालू उत्खनन रोकने पर खूनी संघर्ष, पूर्व सरपंच के परिवार पर हमला, वीडियो वायरल
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम दालोंन में अवैध बालू उत्खनन रोकने पर पूर्व सरपंच के परिवार और वर्तमान सरपंच पति सहित अन्य लोगों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोपियों ने धारदार हथियारों से जनलेवा हमला किया और फायरिंग भी की। घटना का वीडियो बुधवार रात करीब 8 बजे वायरल हुआ, वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।