ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे के बस स्टैंड पर गोवंश से टकराकर बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊँचाहार कस्बे के बस स्टैंड पर बुधवार व गुरुवार की मध्यरात्रि हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, फिलहाल बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई है।बताया जा रहा है कि बाइक सवार सड़क पार कर रहे गोवंश से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया ,जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।