सीतापुर नगर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार युवकों के द्वारा हाईवे पर स्टंट बाजी करना महंगा पड़ गया । स्टैंड बाजी का वीडियो सामने आने के बाद सीतापुर पुलिस ने बाइक का 15500 का चालान काट दिया है। बताया जा रहा है पुलिस के द्वारा बाइक सवार युवकों को हिदायत भी दी गई है। जानकारी के अनुसार युवकों के द्वारा स्टंट बाजी की रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की जाती थी।