निवाड़ी: मनिया गांव में दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे चले, दोनों पक्षों के आठ लोग घायल
Niwari, Niwari | Oct 10, 2025 निवाड़ी जिले के मनिया गांव में दो पक्षों में आपसी कहा सुनी के बाद जमकर विवाद हो गया जिसमें दोनों ही पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल गए। जिसमें घटना में एक पक्ष से पंकज मिश्रा सहित चार लोग घायल हुए तो वहीं दूसरे पक्ष की रामवती कुशवाहा सहित चार लोग घायल हो गए जिन्हें पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।