हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ NDPS कोर्ट ने पोस्त तस्करी के दोषी को सुनाया 20 वर्ष का कारावास, दो लाख रुपये का लगाया जुर्माना
चार क्विंटल चालीस किलोग्राम पोस्त व 22 कारतूस बरामदगी के करीब साढ़े सात साल पुराने प्रकरण में सोमवार को विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस प्रकरण ने एक जने को दोषी करार दिया। उसको 20 वर्ष के कठोर कारावास तथा दो लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को दो साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।