लोहरदगा: लोहरदगा मे घूरती रथ यात्रा को लेकर मौसीबाड़ी में उमड़े श्रद्धालु,पूजा-अर्चना के लिए रही भीड़,एक साथ निकलेंगे तीनो रथ।
लोहरदगा शहर के महावीर चौक स्थित भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के मौसीबाड़ी परिसर में शनिवार को घूरती रथ यात्रा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। खबर लिखे जाने तक शनिवार दोपहर लगभग 2:00 बजे तक मौसीबाड़ी में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ बनी रही।