बीना: खिमलासा फाटक पर अव्यवस्थित वैकल्पिक मार्ग से परेशान युवाओं ने किया धरना प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात
Bina, Sagar | Aug 26, 2025 मांगों को लेकर लोग खिमलासा फाटक पर मंगलवार को धरने पर बैठ गए और रेल प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही मौके पर मालखेड़ी सागर से बड़ी संख्या में आरपीएफ, बिना जीआरपी, बिना सिटी पुलिस के जवान , सीपी मंडलोई इंजीनियर ब्रिज लाइन जबलपुर एवं असिस्टेंट कमांडेंट जबलपुर मौके पर पहुंच गए। 3 घंटे प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की।