बीना: छोटी बजरिया स्थित बीना पब्लिक स्कूल में करंट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Bina, Sagar | Aug 26, 2025 40 वर्षीय विपिन पिता विनोद विक्टर निवासी मिशन कंपाउंड राजीव गांधी वार्ड जो इलेक्ट्रीशियन था और बीना पब्लिक स्कूल में इलेक्ट्रिक का काम करने गया था। तभी काम करते समय करंट की चपेट में आ गय। स्कूल प्रबंधन के लोग तत्काल व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।