फतेेहपुर: बाराबंकी में राहत, लापता दो मासूम भाई रातभर तलाश के बाद सकुशल बरामद
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है। असोहना गांव से लापता हुए दो सात वर्षीय चचेरे भाई पुलिस की मुस्तैदी से सकुशल बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे साइकिल से घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई।