सोहागपुर: सोहागपुर अनुभव अंतर्गत अब हर मंगलवार को होगी ग्राम पंचायत में जनसुनवाई
शहडोल बुधवार को लगभग 2:30 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सोहागपुर अनुभाग की ग्राम पंचायत में प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।