आगरा: थाना शाहगंज में प्लॉट के विवाद को लेकर भाजपा पार्षद रवि दिवाकर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Agra, Agra | Jun 27, 2024 आगरा के थाना शाहगंज में प्लॉट के विवाद को लेकर भाजपा पार्षद रवि दिवाकर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। रवि दिवाकर को जब भारतीय जनता पार्टी ने पार्षद का टिकट दिया था तब भी रवि दिवाकर मीडिया की शुर्खियों में आया था। दरअसल रवि दिवाकर थाना शाहगंज का हिस्ट्रीशीटर है।और चर्चित शैल कुंद्रा हत्याकांड का आरोपी भी रहा है।