शाहपुरा के विद्यार्थियों ने शनिवार को कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने ज्ञापन में बताया कि 3 नवंबर को अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं सेमेस्टर-4 की परीक्षा एक ही दिन आयोजित की जा रही है। इस कारण प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं के सामने बड़ी दुविधा उत्पन्न हो गई है।