बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत के बाद आज 14 नवंबर की शाम 6 बजे बिक्रमगंज प्रखंड के घुसिया खुर्द शक्ति केंद्र पर जश्न मनाया गया। यह केंद्र काराकाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी और मिठाइयां बांटीं।