लाडपुरा: कैथूनीपोल इलाके के गढ़ पैलेस के निकट खड़े युवक पर फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा, पुलिस ने की नाकेबंदी
शहर के बीच गढ़ पैलेस के पास टी स्टॉल पर खड़े एक युवक पर आज देर शाम 7 बजे करीबन बदमाशों ने फायरिंग की। युवक आरिफ हुसैन उर्फ चाटू ने भाग कर कार के पीछे छुपकर अपनी जान बचाई। युवक आरिफ हुसैन के मुताबिक बदमाश बुलेट और एक्टिवा गाड़ी पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने आते ही हमला किया तो जान बचाने के लिए वह करीब 200 से 300 मीटर दूर चम्बल रिवर फ्रंट की तरफ भागा और रिवर