ईसागढ़: ईसागढ़ में तीन जुलाई को लगेगा पीएम विश्वकर्मा योजना का विशेष शिविर
ईसागढ़ जनपद कार्यालय में शुक्रवार, 3 जुलाई को पीएम विश्वकर्मा योजना के लंबित आवेदनों के निराकरण के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। प्रशासन ने गुरूवार को शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि शिविर में उन हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, जिनके आवेदन बैंक स्तर पर लंबित हैं या जिनमें कारीगर का चयन नहीं हो सका है।