लोहरदगा: "नशे और साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा।
लोहरदगा जिले के मंजुरमती स्कूल में बुधवार सुबह लगभग 11 बजे नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोहरदगा एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। विद्यालय के बच्चों को नशे के दुष्परिणामों और साइबर अपराध से बचने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।