दमोह: भाजपा जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों का चयन करने के लिए पर्यवेक्षक पहुंचे दमोह, कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी
Damoh, Damoh | Dec 28, 2024 दमोह आज शनिवार दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यवेक्षक नरेन्द्र बिल्थरे, जिला निर्वाचन अधिकारी जबलपुर संसद आशीष दुबे ने अपेक्षित कार्यकर्ताओं एवं जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों के विषय में जानकारी लेकर रायशुमारी की।