मौजमाबाद: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बयान,बीजेपी की लोकसभा चुनाव में हार निमोनिया, टाइफाइड जैसी है
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव में हार के बाद यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बयान सामने आया है। खर्रा ने कहा कि बीजेपी की लोकसभा चुनाव में हार निमोनिया, टाइफाइड जैसे हैं। पूरा इलाज नहीं होने पर सभी अंग खराब होते हैं। ऐसे में अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह चल रही है कि उनका यह बयान किसकी ओर इशारा कर रहा है।