गैरतगंज: उड़ती धूल से अधूरी सड़क बनी जानलेवा, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा
रायसेन-राहतगढ़ मार्ग पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। अधूरी सड़क और उड़ती धूल के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य की धीमी गति और पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के अभाव में यहां लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। शनिवार शाम 6:00 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर न तो उचित संकेतक लगाए गए है