पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह हजारों समर्थकों के मौजूदगी में आरा समाहरणालय पहुंच बड़हरा विधानसभा से निर्दलीय नॉमिनेशन किये। नॉमिनेशन करने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पूर्व एमएलसी ने कहा कि इस बार एनडीए का खाता खुलना बड़हरा में नामुमकिन है। बड़हरा की जनता ऊब चुकी है और नए नेता की तलाश कर रही है। ऐसे में हम उनका बेटा बनकर उनकी सेवा करने के लिए आए हैं।