मंझनपुर: अंधेरी जिंदगी में उम्मीद की रोशनी बने आलोक राय, कौशाम्बी में मानवता की मिसाल की चर्चा हर तरफ
कौशाम्बी में एक बार फिर इंसानियत की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। ओसा स्थित वृद्धाश्रम के संचालक आलोक राय ने एक आंख से अंधे और बेसहारा बुजुर्ग को नई रोशनी देकर मानवता की मिसाल पेश की है। उनके इस नेक कार्य की पूरे इलाके में जमकर सराहना हो रही है। गुरुवार को आलोक राय किसी जरूरी काम से मंझनपुर मुख्यालय जा रहे थे।