बिल्हौर: बिल्हौर की गंगा कटरी की 700 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा, कोर्ट के आदेश पर खड़ी फसल की नीलामी का प्रयास विफल
बिल्हौर तहसील में गंगा कटरी की सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने का मामला सामने आया है ।मुंह पोछा ग्राम पंचायत के गांव पंख और प्यारेपुर की 700 बीघा जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा है।डीएम जितेंद्र प्रताप ने नायब तहसीलदार को 10 दिन के भीतर फसल की नीलामी के आदेश दिए।गुरुवार 3:00 बजे नायब तहसीलदार और पुलिस बल के साथ नीलामी शुरू की गई।