चम्बा: बादल फटने से बगोटू नाले को मानव चेन बनाकर पार करते लोगों का दिल दहलाने वाला वीडियो हुआ वायरल
Chamba, Chamba | Jul 31, 2025 जनजातीय क्षेत्र पांगी से उपमंडल चुराह को जोड़ने वाले साच पास मार्ग पर बगोटू के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक बादल फटने से नाले का जल स्तर बढ़ गया। जान जोखिम में डालकर लोगों द्वारा नाले को पार करने का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।