मुरैना नगर: मुरैना: फ्लाईओवर पर कंटेनर में आग, सड़कों पर लंबा जाम, यातायात ठप, वीडियो वायरल
मुरैना फ्लाइओवर पर शनिवार रात करीब 3 बजे अम्बाला से बेंगलुरु जा रहे कंटेनर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।दमकल मौके पर पहुंची और छह गाड़ियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया।कंटेनर और अंडर में रखा साइकिल, दवा व अन्य सामान जल गया।ड्राइवर और सह-ड्राइवर सुरक्षित रहे।जले सामान के कारण फ्लाइओवर दोनों तरफ बंद हो गया और घंटों ट्रैफिक जाम रहा।जिसके वीडियो वायरल हो रहे।