झांसी: झांसी में पेंटालून शोरूम के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने से हुआ ब्लास्ट, क्षेत्र में मचा हड़कंप, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jun 8, 2026 झांसी के इलाइट चौराहे के पास स्थित पेंटालून शोरूम के बाहर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने के बाद तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलनी शुरू हुईं, जिसके कुछ ही देर बाद उसमें आग भड़क गई और जोरदार ब्लास्ट हुआ।