ग्वालियर थाना क्षेत्र के पच्चीपाड़ा इलाके में घर के बाहर खड़ी एक कार में आधी रात को अज्ञात युवक ने आग लगाने की कोशिश की.पेट्रोल डालकर उसने आग भी लगाई, लेकिन बारिश के चलते यह आग विकराल रूप धारण नहीं कर सकी और अपने आप ही बुझ गई. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है पुलिस ने इस मामले में अज्ञात नकाबपोश बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है