डेरापुर: डेरापुर क्षेत्र से विद्यालय गई किशोरी लापता, दनियापुर के युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी शनिवार को करीब 9बजे प्रतिदिन की तरह पढ़ाई के लिए संदलपुर विद्यालय गई थी। लेकिन देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, बावजूद इसके कोई सुराग नहीं लग सका।पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि दनियापुर निवासी चुन्नीलाल उसकी बेटी को भगा ले गया।