चाईबासा। शुक्रवार को 2 बजे बसंती दुर्गा पूजा कमेटी, टुंगरी चाईबासा के द्वारा नवमी पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडाल में पहुंचे और माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा सम्पन्न होने के बाद कमेटी की ओर से भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।