सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एस रोड पर स्थित पुरानी कलेक्ट्रेट के पास बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक कार से जा टकराया और घायल हो गया। जिसके बाद घायल को आसपास के लोगों के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार कराया गया है।पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हैं।