Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
No video available

बैतूल नगर: हेटी खापा गांव में खाना बनाने को लेकर विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर लोहे की राड से हमला किया, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

Betul Nagar, Betul | May 4, 2025
घटना बैतूल जिले के हेटी गांव की है जहां रविवार सुबह तकरीबन 10 बजे खाना नहीं बनाने से नाराज छोटे भाई लवकुश ने गुस्से में आकर अपने बड़े भाई उमेश के साथ लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की इस घटना में बड़े भाई उमेश के हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी है घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां फिलहाल वह उपचार रत है।

MORE NEWS

➡️ अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट ने #जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

➡️ जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं ध्यान पूर्वक सुनीं। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली, पानी सहित अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुई। इस दौरान उन्होंने कई प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर मौके पर ही निराकरण कराया, वहीं शेष मामलों में समय-सीमा तय करते हुए अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती जाट ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें,  ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई में दोबारा न आना पड़े। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद, एसडीएम डॉ अभिजित सिंह ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

➡️ संबल योजना का लाभ दिलाने की गुहार

जनसुनवाई में बैतूल के काजी जामठी निवासी सुशील परते ने संबल योजना के तहत लाभ नहीं मिलने की शिकायत की जिस पर अपर कलेक्टर ने श्रम विभाग के अधिकारी को जांच कर आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। आमला तहसील के ग्राम मोरखा निवासी सतीश बिन्झाड़े ने आवास बनाने के लिए ग्राम पंचायत के माध्यम से भूमि उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर अपर कलेक्टर ने जनपद पंचायत आमला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।

➡️ अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश

भैंसदेही तहसील निवासी ओझा धुर्वे ने भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए आवेदन दिया। जिस पर अपर कलेक्टर ने भैंसदेही तहसीलदार को  अवैध कब्जा पाए जाने पर हटाने के निर्देश दिए। आठनेर तहसील के ग्राम खापा निवासी वासुदेव खाकरे द्वारा भूमि की मेड़ तोड़े जाने की शिकायत पर अपर कलेक्टर ने आठनेर तहसीलदार को जांच कर प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार बैतूल के बडोरा निवासी निर्मला मानेकर ने कब्जा की भूमि मुक्त कराने के लिए आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर अपर कलेक्टर ने मुलताई एसडीएम को शीघ्र आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट ने #जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं ➡️ जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं ध्यान पूर्वक सुनीं। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली, पानी सहित अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुई। इस दौरान उन्होंने कई प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर मौके पर ही निराकरण कराया, वहीं शेष मामलों में समय-सीमा तय करते हुए अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती जाट ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई में दोबारा न आना पड़े। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद, एसडीएम डॉ अभिजित सिंह ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। ➡️ संबल योजना का लाभ दिलाने की गुहार जनसुनवाई में बैतूल के काजी जामठी निवासी सुशील परते ने संबल योजना के तहत लाभ नहीं मिलने की शिकायत की जिस पर अपर कलेक्टर ने श्रम विभाग के अधिकारी को जांच कर आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। आमला तहसील के ग्राम मोरखा निवासी सतीश बिन्झाड़े ने आवास बनाने के लिए ग्राम पंचायत के माध्यम से भूमि उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर अपर कलेक्टर ने जनपद पंचायत आमला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। ➡️ अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश भैंसदेही तहसील निवासी ओझा धुर्वे ने भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए आवेदन दिया। जिस पर अपर कलेक्टर ने भैंसदेही तहसीलदार को अवैध कब्जा पाए जाने पर हटाने के निर्देश दिए। आठनेर तहसील के ग्राम खापा निवासी वासुदेव खाकरे द्वारा भूमि की मेड़ तोड़े जाने की शिकायत पर अपर कलेक्टर ने आठनेर तहसीलदार को जांच कर प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार बैतूल के बडोरा निवासी निर्मला मानेकर ने कब्जा की भूमि मुक्त कराने के लिए आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर अपर कलेक्टर ने मुलताई एसडीएम को शीघ्र आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

➡️ बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए बनी कार्ययोजना, जिले में परीक्षा संजीवनी का होगा विस्तार

जनजातीय कार्य विभाग एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक में बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए विषय विशेषज्ञों के साथ विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में पिछले वर्ष संचालित परीक्षा संजीवनी कार्यक्रम के सकारात्मक परिणामों की समीक्षा करते हुए जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम को 90 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

बैठक में बताया कि गतवर्ष 2025-26 में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा परीक्षा संजीवनी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिससे विभाग के बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार हुआ है। जिसमें वर्ष 2024-25 में कक्षा 10वी का परीक्षाफल 77.49 प्रतिशत एवं 12वी का 64.78 प्रतिशत रहा एवं परीक्षा संजीवनी कार्यक्रम के संचालन से वर्ष 2025-26 में कक्षा 10वी का परीक्षाफल 80.23 प्रतिशत एवं कक्षा 12वी का परीक्षाफल 76.94 प्रतिशत रहा है।

कलेक्टर द्वारा जिले परीक्षा संजीवनी 2025-26 के परीक्षा परिणाम के सुधार को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण जिले में इस परीक्षा का आयोजन कराये जाने के निर्देश दिये, जिससे कि जनजातीय कार्य विभाग एवं शिक्षा विभाग को समन्वय बनाकर इस परीक्षा संजीवनी का आयोजन कर जिले का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। 

कलेक्टर द्वारा परीक्षाफल सुधार के लिए परीक्षा संजीवनी, टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया। जिसमें सभी विषय विशेषज्ञों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया। इसका उद्देदश्य जिले में कक्षा 10वी एवं 12वी के बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार करना है। जिन विद्यालयों में विषय विशेषज्ञों की कमी पाई जाएगी उन विद्यालयों में ऑनलाईन/प्री रिकार्डेड मटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा एवं आस पास के विद्यालयों में उपलब्ध विषय विशेषज्ञों को समय-समय पर इन विद्यालयों में अध्यापन के लिए भेजा जाएगा। परीक्षा सजीवनी का संचालन 04 स्तर पर की जाएगी।

➡️ परीक्षा संजीवनी कार्यक्रम चार स्तरों पर संचालित होगा

शिक्षकों द्वारा समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण कराते हुए रफ कॉपी, फेयर कॉपी एवं प्रायोगिक कार्य पूर्ण कराना।विषय विशेषज्ञों द्वारा साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक परीक्षाओं का आयोजन कर विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करना। शाला प्राचार्य अपनी शाला के साथ-साथ, आसपास की शालाओं का निरीक्षण करेगे एवं निरीक्षण में प्राप्त कमियों अपने स्तर से या वरिष्ठ कार्यालय से दूर करेगे। सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक, क्षेत्र संयोजक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। सहायक कलेक्टर द्वारा जेईई, नीट, क्लेट एवं प्रतियोगिताओं के लिए विद्यालय की समय सारणी में एक कालखंड अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान सहायक कलेक्टर श्री पुष्पराज खोट, सहायक आयुक्त श्री विवेक कुमार पाण्डे सहायक संचालक शिक्षा एवं क्षेत्र संयोजक जनजातीय कार्य विभाग उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए बनी कार्ययोजना, जिले में परीक्षा संजीवनी का होगा विस्तार जनजातीय कार्य विभाग एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक में बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए विषय विशेषज्ञों के साथ विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में पिछले वर्ष संचालित परीक्षा संजीवनी कार्यक्रम के सकारात्मक परिणामों की समीक्षा करते हुए जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम को 90 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में बताया कि गतवर्ष 2025-26 में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा परीक्षा संजीवनी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिससे विभाग के बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार हुआ है। जिसमें वर्ष 2024-25 में कक्षा 10वी का परीक्षाफल 77.49 प्रतिशत एवं 12वी का 64.78 प्रतिशत रहा एवं परीक्षा संजीवनी कार्यक्रम के संचालन से वर्ष 2025-26 में कक्षा 10वी का परीक्षाफल 80.23 प्रतिशत एवं कक्षा 12वी का परीक्षाफल 76.94 प्रतिशत रहा है। कलेक्टर द्वारा जिले परीक्षा संजीवनी 2025-26 के परीक्षा परिणाम के सुधार को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण जिले में इस परीक्षा का आयोजन कराये जाने के निर्देश दिये, जिससे कि जनजातीय कार्य विभाग एवं शिक्षा विभाग को समन्वय बनाकर इस परीक्षा संजीवनी का आयोजन कर जिले का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कलेक्टर द्वारा परीक्षाफल सुधार के लिए परीक्षा संजीवनी, टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया। जिसमें सभी विषय विशेषज्ञों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया। इसका उद्देदश्य जिले में कक्षा 10वी एवं 12वी के बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार करना है। जिन विद्यालयों में विषय विशेषज्ञों की कमी पाई जाएगी उन विद्यालयों में ऑनलाईन/प्री रिकार्डेड मटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा एवं आस पास के विद्यालयों में उपलब्ध विषय विशेषज्ञों को समय-समय पर इन विद्यालयों में अध्यापन के लिए भेजा जाएगा। परीक्षा सजीवनी का संचालन 04 स्तर पर की जाएगी। ➡️ परीक्षा संजीवनी कार्यक्रम चार स्तरों पर संचालित होगा शिक्षकों द्वारा समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण कराते हुए रफ कॉपी, फेयर कॉपी एवं प्रायोगिक कार्य पूर्ण कराना।विषय विशेषज्ञों द्वारा साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक परीक्षाओं का आयोजन कर विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करना। शाला प्राचार्य अपनी शाला के साथ-साथ, आसपास की शालाओं का निरीक्षण करेगे एवं निरीक्षण में प्राप्त कमियों अपने स्तर से या वरिष्ठ कार्यालय से दूर करेगे। सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक, क्षेत्र संयोजक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। सहायक कलेक्टर द्वारा जेईई, नीट, क्लेट एवं प्रतियोगिताओं के लिए विद्यालय की समय सारणी में एक कालखंड अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान सहायक कलेक्टर श्री पुष्पराज खोट, सहायक आयुक्त श्री विवेक कुमार पाण्डे सहायक संचालक शिक्षा एवं क्षेत्र संयोजक जनजातीय कार्य विभाग उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन।

बीते वर्षों में व्यवसाय करने की प्रक्रियाओं को सरल बनाकर निवेश, उद्यमिता और रोजगार सृजन के नए अवसरों का विस्तार किया गया है।

#12YearsOfGaribKalyan #12YearOfSeva
#बैतूल #betul

सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन। बीते वर्षों में व्यवसाय करने की प्रक्रियाओं को सरल बनाकर निवेश, उद्यमिता और रोजगार सृजन के नए अवसरों का विस्तार किया गया है। #12YearsOfGaribKalyan #12YearOfSeva #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

➡️ जिला योग केंद्र में अब हर दिन गूंजेंगी स्वस्थ जीवन की अलख

➡️ नगर पालिका बैतूल ने जर्जर स्कूल भवन का जीर्णोद्धार कर जिला योग केंद्र के रूप में किया विकसित

सिविल लाइंस स्थित वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ा स्कूल भवन अब नई पहचान के साथ स्वस्थ जीवन का संदेश देगा। कभी बदहाली का प्रतीक रहा यह भवन आज योग, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बन चुका है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार नगर पालिका बैतूल द्वारा भवन का जीर्णोद्धार कर इसे जिला योग केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

भवन के कायाकल्प के बाद इसकी तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। आकर्षक रंग-रोगन, सुव्यवस्थित परिसर और दीवारों पर बनाए गए योग के विभिन्न आसनों एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रेरक चित्र ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। योग से जुड़े संदेश भवन की सुंदरता के साथ ही नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
 
➡️ प्रतिदिन निशुल्क योग कक्षाओं का होगा संचालन

कभी वीरान और उपेक्षित नजर आने वाला यह परिसर अब सुबह और शाम योग साधकों की गतिविधियों से जीवंत रहेगा। जिला योग केंद्र में प्रतिदिन निशुल्क योग कक्षाओं का संचालन किया जाएगा, जिसमें बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।  प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कर नागरिक शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ करेंगे।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Urban Development & Housing MP 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ जिला योग केंद्र में अब हर दिन गूंजेंगी स्वस्थ जीवन की अलख ➡️ नगर पालिका बैतूल ने जर्जर स्कूल भवन का जीर्णोद्धार कर जिला योग केंद्र के रूप में किया विकसित सिविल लाइंस स्थित वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ा स्कूल भवन अब नई पहचान के साथ स्वस्थ जीवन का संदेश देगा। कभी बदहाली का प्रतीक रहा यह भवन आज योग, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बन चुका है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार नगर पालिका बैतूल द्वारा भवन का जीर्णोद्धार कर इसे जिला योग केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। भवन के कायाकल्प के बाद इसकी तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। आकर्षक रंग-रोगन, सुव्यवस्थित परिसर और दीवारों पर बनाए गए योग के विभिन्न आसनों एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रेरक चित्र ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। योग से जुड़े संदेश भवन की सुंदरता के साथ ही नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। ➡️ प्रतिदिन निशुल्क योग कक्षाओं का होगा संचालन कभी वीरान और उपेक्षित नजर आने वाला यह परिसर अब सुबह और शाम योग साधकों की गतिविधियों से जीवंत रहेगा। जिला योग केंद्र में प्रतिदिन निशुल्क योग कक्षाओं का संचालन किया जाएगा, जिसमें बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कर नागरिक शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ करेंगे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

➡️ मैदानढाना में पेयजल आपूर्ति सुचारू, कलेक्टर डॉ सोनवणे के निर्देश पर बोर खनन कर बहाल हुई जल सप्लाई

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा भीमपुर ब्लॉक के ग्राम मैदानढाना में पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण के लिए दिए गए निर्देशों के बाद गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने भीमपुर ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान ग्राम डोडाजाम में आयोजित चौपाल में ग्राम मैदानढाना ग्रामीणों से संवाद किया था। इस दौरान ग्रामीणों ने खराब एवं मटमैले पानी की समस्या से अवगत कराया। समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) एवं जनपद पंचायत को समस्या के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर डॉ सोनवणे के निर्देशों के पालन में 24 घंटे के अंदर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम मैदानढाना में बोर खनन कराया गया, जिसके बाद गांव में पेयजल सप्लाई सुचारू हो गई है। ग्रामीणों को अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
#JansamparkMP 
#12YearsOfGaribKalyan
#बैतूल 
#betul

➡️ मैदानढाना में पेयजल आपूर्ति सुचारू, कलेक्टर डॉ सोनवणे के निर्देश पर बोर खनन कर बहाल हुई जल सप्लाई कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा भीमपुर ब्लॉक के ग्राम मैदानढाना में पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण के लिए दिए गए निर्देशों के बाद गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। कलेक्टर डॉ सोनवणे ने भीमपुर ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान ग्राम डोडाजाम में आयोजित चौपाल में ग्राम मैदानढाना ग्रामीणों से संवाद किया था। इस दौरान ग्रामीणों ने खराब एवं मटमैले पानी की समस्या से अवगत कराया। समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) एवं जनपद पंचायत को समस्या के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए थे। कलेक्टर डॉ सोनवणे के निर्देशों के पालन में 24 घंटे के अंदर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम मैदानढाना में बोर खनन कराया गया, जिसके बाद गांव में पेयजल सप्लाई सुचारू हो गई है। ग्रामीणों को अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #JansamparkMP #12YearsOfGaribKalyan #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026