चंदौली: बगही कुम्भापुर के समीप तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार
सदर कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक समेत फरार हो गया। मृतक की पहचान बगही कुम्भापुर (सैयदराजा) निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीसीटीवी के आधार पर चालक की तलाश जारी है।