औरैया: राजस्थान जाने के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम, मृतक हरचंदपुर क्षेत्र का निवासी था
औरैया। काम की तलाश में राजस्थान जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार देर रात खानपुर चौराहे पर वाहन का इंतजार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय 50 शैया औरैया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बहादुर (20) पुत्