बीना: ग्राम भानगढ़ में ₹1.20 करोड़ की लागत से बनेगा उपतहसील भवन, विधायक ने किया भूमि पूजन
Bina, Sagar | Jan 7, 2026 भानगढ़ में एक करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से उप तहसील भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन का भूमि पूजन बुधवार को विधायक निर्मला सप्रे ने किया है। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि भवन निर्माण से भानगढ़ सहित आसपास के लगभग 60 गांव के लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।