बीना: एरण महोत्सव की तैयारी को लेकर विधायक ने किया एरण का निरीक्षण, पुरातत्व विभाग के अधिकारी व एसडीएम रहे उपस्थित
Bina, Sagar | Jan 7, 2026 बिना के ऐतिहासिक स्थल एरन ऐतिहासिक महोत्सव की तैयारी की जा रही है। यह महोत्सव 14 15 एवं 16 जनवरी को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर विधायक निर्मला सप्रे ने बुधवार को पुरातत्व विभाग अधिकारी बाजपेई एवं एसडीएम विजय डहरिया व कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंच सुरक्षा यातायात व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।