नगीना: नगीना धामपुर मार्ग पर पुरैनी व मंझेड़ा के बीच दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत
Nagina, Bijnor | Jun 27, 2026 शनिवार की सुबह करीब 7:00 मिली जानकारी के मुताबिक नगीना धामपुर मार्ग पर पुरैनी व मझेड़ा के बीच दो बाईको की भिड़ंत हो गई जिसमें नगीना देहात निवासी बाइक सवार जसवीर सिंह की मौत हो गई। कार्रवाई की मांग को लेकर काफी देर तक हंगामा खड़ा हो गया।पुलिस ने परिवार के लोगों को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।