गुना कोतवाली थाना के कर्नलगंज में 25 वर्षीय महिला को 55 से 60 वर्षीय अंसार कुरेशी नाम के शख्स ने पहले बहला फुसलाकर फंसा कर शारीरिक शोषण धोखाधड़ी और परिचितों के जरिए देह व्यापार में धकेलने का प्रयास घर पर आकर परिजनों को धमकाने के आरोप लगाए है। 3 दिसंबर दोपहर को सकल हिंदू समाज ने डीएम को ज्ञापन देकर सिंडिकेट के तहत काम करने वाले शख्स पर कार्यवाही की मांग की।