फिरोज़ाबाद: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच मांग को आप ने दिया दबरई जिला मुख्यालय पर एसडीएम सदर को ज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष शीलेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दबरई स्थित जिला मुख्यालय पर महामहिम राज्यपाल महोदय उप्र सरकार को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया। जिसमें यूपी पुलिस भर्ती और समीक्षा अधिकारी परीक्षा पेपर लीक की हाईकोर्ट की निगरानी में जांच कराई जाने की मांग की गई।