रामसनेही घाट: कोटवा सड़क में अल्ट्रासाउंड कराने आई युवती के साथ अल्ट्रासाउंड करने वाले पर छेड़छाड़ का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
कोटवा सड़क में अल्ट्रासाउंड कराने आई एक युवती के द्वारा अल्ट्रासाउंड करने वाले पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। कोतवाली रामसनेहीघाट में मुकदमा दर्ज हो गया है। युवती का आरोप है 23 मई को वह अल्ट्रासाउंड कराने आई थी तब अल्ट्रासाउंड करने वाले ने शरीर की ऊपरी हिस्से को छुआ और दबाने लगा। शरीर को गलत तरीके से छुआ है।