दावथ: मलियाबाग वन विभाग के कैंप में लगी आग, लाखों कीमत की महंगी लकड़ी जली
Dawath, Rohtas | Apr 26, 2024 मलियाबाग स्थित वन विभाग के कैम्प परिसर में लगी आग से लाखों रुपए मूल्य की लकड़ी जल गई। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार को वन विभाग के कैंप परिसर के पश्चिमी और दक्षिणी भाग की ओर गेंहू के डंडल में किसानों द्वारा आग लगाई गई थी। तेज पछुआ हवा के कारण आग फैलते हुए कैंप परिसर में फैल गई।