सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु के प्रमुख कारणों में दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग न करना एक गंभीर कारण है। हेलमेट न पहनने से सिर में गंभीर चोट लगने की संभावना अत्यधिक बढ़ जाती है, जो कई बार जानलेवा सिद्ध होती है। हेलमेट न केवल कानून का पालन है, बल्कि जीवन सुरक्षा का सबसे प्रभावी साधन भी है।