पट्टी: अधिक मास के तीसरे सोमवार को बाबा बेलखरनाथ धाम में श्रद्धा का उमड़ा जनसैलाब
अधिक मास यानी पुरुषोत्तम मास के तीसरे सोमवार को बाबा बेलखरनाथ धाम में श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर 4 बजे से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। सोमवार को तड़के से ही प्रतापगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, जौनपुर समेत आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में कांवड़िए और श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सई नदी व गंगा जल से बाबा