जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने पत्र जारी कर अनुमंडल क्षेत्र की 12 गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती का निर्देश दिया है। अब इन एजेंसियों पर गैस का वितरण मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में कराया जाएगा।